भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तीन काले कानून बनाये दिल्ली मैं / रणवीर सिंह दहिया

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तीन काले कानून बनाये दिल्ली मैं
आज किसान कमेरे आये दिल्ली मैं
इब होवैगी आर पार की लड़ाई रै॥

आज बावन दिन होगे किसान दिल्ली मैं डटरे
देख कै किसानी एकता सरकार के पाछने पटरे
सबनै मिलकै नारे ख़ूब लगाए भाई,
दिल्ली मैं घणे किसान बताये भाई,
सरकार दिल्ली की घणी घबराई रै॥

एकले हम किसान कोन्या जनता साथ मैं आगी
हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई एकता देश मैं छागी
जात पात पै बांट नहीं पाये हमनै,
धर्म के ऊपर छांट नहीं पाये हमनै,
या ठंड भी संघर्ष रोक नहीं पाई रै॥

दूसरे प्रदेशों के भी किसान साथ मैं आये देखो
बढ़ो दिल्ली मैं आगै ये सन्देश पहूंचाये देखो
आज पूरे देश के मज़दूर किसान,
हिंदुस्तान मैं ये चढ़गे एक मचान,
लड़ागे जीतांगे या हुंकार लगाई रै॥

शांत ढंग तैं किसान कमेरे इस आंदोलन नै चलारे
पालतू पिल्ले भेष बदल कै भरम फ़ैलाना चाहरे
आर पार की हम लड़ाई लड़ेंगे रै,
कानून वापसी ताहिं हम अड़ेंगे रै,
साथ देवै रणबीर की कविताई रै॥