Last modified on 24 नवम्बर 2014, at 15:19

तुव मुख-कमल-मधुप मोरे नैना / स्वामी सनातनदेव

राग भूपाली, तीन ताल 19.6.1974

तुव मुख-कमल मधुप मोरे नैना।
रसि-रसि रूप-माधुरी पल-पल, पलक झपन की सुधिहुँ रहै ना॥
पलहूँ ओट होय जब वह छवि ललकि-ललकि कल पलहुँ परै ना।
अरबराय उत ही उत धावहिं, नहिं पावहिं तो नीर थमै ना॥1॥
निरखि-निरखि निरखन ही चाहें, निरखत हूँ कछु चैन परे ना।
चयनन ही में उरझि रहें तो सुरझन की फिर सुधिहुँ करैं ना॥2॥
कहा कहों वा छबिको टोना, पलहूँ सो हियसों विसरै ना।
दिये हाय! नयना बस दो ही, विधनासों कछु बसहुँ चलै ना॥3॥
बिनु बाँधे हूँ बँधे रहहिं तहँ रोके रुकहिं न, लगेे फिरै ना।
या सुख में रचि-पचि अब प्रीतम! उनहिं और कोउ रसहुँ रुचैना॥4॥