भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दूधनाथ सिंह / परिचय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
दूधनाथ सिंह (जन्म १७ अक्तूबर १९३६) हिन्दी के प्रसिद्ध कहानीकार और नाटककार है।

जीवन परिचय

दूधनाथ सिंह ने अपनी कहानियों के माध्यम से साठोत्तरी भारत के पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक, नैतिक एवं मानसिक सभी क्षेत्रों में उत्पन्न विसंगतियों को चुनौती दी ।

प्रकाशित कृतियाँ

अपनी शताब्दी के नाम,सपाट चेहरे वाला आदमी, सुखान्त ,सुरंग से लौटते हुए, निराला:आत्महन्ता आस्था, पहला क़दम, एक और भी आदमी, कहा-सुनी (साक्षात्कार और आलोचनात्मक निबन्ध),दो शरण( निराला जी की कविताओं का संकलन),धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे (कहानी संग्रह)तथा निष्कासन(उपन्यास) उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं।

नाटक

यम-गाथा दूधनाथ सिंह का चर्चित नाटक है। इसका मंचन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) के भारत रंग महोत्सव- २००५ में अरविन्द गौड़ के निदेशन में,अस्मिता नाट्य संस्था द्वारा किया गया था। प्रमुख रंगमंच अभिनेता सुसान बरार (फिल्म-समर 2007) ने इसमे इन्द्र की भूमिका निभाई थी। यह नाटक मिथक पर आधारित है और इसका कथानक व्यापक सामाजिक राजनीतिक मुद्दों - सामंतवाद, सत्ता की राजनीति, हिंसा, अन्याय, सामाजिक- भेदभाव और नस्लवाद पर सवाल पर खड़े करता है।