भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दै कहि बीर! सिकारिन को / रघुनाथ

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दै कहि बीर! सिकारिन को, इहि बाग न कोकिल आवन पावै।
मूँदि झरोखनि मंदिर के, मलयानिल आइ न छावन पावै॥

आए बिना 'रघुनाथ बसंत को, ऐबो न कोऊ सुनावन पावै।
प्यारी को चाहौ जिवाओ धमारा तौ गाँव को कोऊ न गावन पावै॥