भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धन्य धन्य ब्रज की नर-नारी / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धन्य-धन्य ब्रजकी नर-नारी।
जिन्हके आँगन नाचत नित-प्रति मोहन करतल दै दै तारी॥
परम प्रिया मनमोहनजू की प्रेमपगी रस-विषय गँवारी।
जिन्हके हाथ खात माखन दधि, लाड़ लड़ावत दै दै गारी॥
मुरली-धुनि सुनि भागति सगरी लोक-लाज गृह काज बिसारी।
चाहत चरन-धूलि नित तिन्हकी दीन अकिंचन प्रेम-भिखारी॥