भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धारावाहिक 3 / वाणी वंदना / चेतन दुबे 'अनिल'

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

( हिन्दी कविता का इतिहास)

चंदबरदाई जी ने रच कर रासो एक,
रासो की परंपरा को काव्य में ढला दिया।
कबिरा ने तानपूरे पर छेड़ - छेड़ तान,
माया - जीव - ब्रह्म सब एक में मिला दिया।
पद्मावती का सुचरित्र गढ़ जायसी ने,
कविता में एक प्रेम - पंथ ही चला दिया।
शारदे! तुम्हारी ही तो पाकर कृपा की कोर,
कवियों ने कविता का दीपक जला दिया।