भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नया ठिकाना / मनीषा जैन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बनाते रहे वे
बड़े-बड़े
शानदार मकान
घूमते रहे
शहर-दर-शहर
मकान पूरा होने पर
रातों रात वे
अपना नया ठिकाना
खोजने लगे।