Last modified on 19 दिसम्बर 2019, at 18:14

नवीन से नवीन इक ग़ज़ल लिखो / अवधेश्वर प्रसाद सिंह

नवीन से नवीन इक ग़ज़ल लिखो।
जमीन से जुड़ी हुई असल लिखो।।

उदास क्यों जनाब आज हो यहाँ।
तलाश कर खिली हुई कमल लिखो।।

समान खुद खरीद कर न लाइये।
किसान के लिए नई फसल लिखो।।

तनाव में कभी नहीं रहा करो।
उदार भाव से चहल पहल लिखो।।

सलीब पर कमीज क्यों टँगी हुई।
उतार कर उसे पहन अजल लिखो।।

गिलास में शराब है भरी हुई।
पिये बिना गगन पवन फजल लिखो।।