भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नाचत गौर प्रेम अधीर / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(राग आसावरी-ताल धुमाली)

नाचत गौर प्रेम अधीर।
भूलि सुधि हरिनाम टेरत, बहत नैननि नीर॥
पान करि सुचि प्रेम-‌अमृत, मा पुलकित अंग।
भगत गन नाचत सकल मिलि बजत ताल मृदंग॥
परम पावन नामकी धुनि, गूँजती आकास।
विपुल अघ संसार के पल माहिं होत विनास॥