भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नाथ अनाथन की सब जानै / जुगलप्रिया

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नाथ अनाथन की सब जानै।
ठाढ़ी द्वार पुकार करति हौं श्रवन सुनत नहिं कहा रिसानै।
की बहु खोट जानि जिय मेरी की कछु स्वारथ हित अरगानै॥
दीन बंधु मनसा के दाता गुन औगुन कैधो मन आनै।
आप एक हम पतित अनेकन यही देखि का मन सकुचानै॥
झूँठो अपनो नाम धरायो समझ रहे हैं हमहि सयानै।
तजो टेक मनमोहन मेरो ‘जुगल प्रिया’ दीजै रस दानै॥