भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

निरंजन श्रोत्रिय / परिचय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जन्म 17 नवम्बर 1960 को उज्जैन में।

एक कहानी-संग्रह `उनके बीच का जहर तथा अन्य कहानियां´ 1987 में पराग प्रकाशन, दिल्ली से प्रकाशित। एक कविता-संग्रह `जहां से जन्म लेते हैं पंख´ 2002 में आधर प्रकाशन, पंचकूला द्वारा प्रकाशित तथा नई दिल्ली के विश्व पुस्तक मेले में जारी। हिन्दी की लगभग सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं (पहल, साक्षात्कार, वागर्थ, हंस, पल प्रतिपल, कथादेश, इंडिया टुडे, वसुधा, उद्भावना, अक्षरा, समकालीन जनमत, परिवेश, दस्तावेज, संडेमेल, संडे ऑब्जर्वर, आवेग, प्रखर, आदमी, संभवा, जनसत्ता, दैनिक हिन्दुस्तान, अहा! जिंदगी, सहारा समय, नई दुनिया, दैनिक भास्कर में कहानियां, कविताएं, आलोचना तथा निबन्ध प्रकाशित। नव साक्षरों के लिये पर्यावरण की पुस्तक का लेखन। देश के अनेक महत्वपूर्ण कथा-कविता समारोहों में शिरकत।

जीवन और साहित्य के प्रगतिशील मूल्यों में आस्था। अनेक कविताएं अंग्रेजी एवं अन्य भारतीय भाषाओं में अनूदित। हाल ही में साम्प्रदायिक सद्भाव पर `पहल´ में प्रकाशित कविता `जुगलबंदी´ चर्चा के केन्द्र में रही। रेखांकन का शौक। 1984 में अन्तरजातीय विवाह।

सम्मान: 1998 में अभिनव कला परिषद, भोपाल द्वारा `शब्द शिल्पी सम्मान´ ।

सम्प्रति: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गुना में वनस्पति शास्त्र विभाग के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष।

सम्पर्क: `विन्यास´, कैन्ट रोड, गुना- 473 001 (मध्य प्रदेश) दूरभाष: (07542) 254734 मोबाइल: 98270 07736