भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

निशान्त जैन / परिचय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उत्तर प्रदेश के मेरठ में साधारण पृष्ठभूमि में पले-बढ़े निशान्त ने UPSC की वर्ष 2014 की सिविल सेवा परीक्षा में 13वीं रैंक पाई। वह हिंदी/भारतीय भाषा मीडियम के टॉपर रहे।

इतिहास, राजनीति विज्ञान व अंग्रेजी में ग्रेजुएशन और हिंदी साहित्य में पोस्ट-ग्रेजुएशन के बाद UGC की NET-JRF परीक्षा उत्तीर्ण की और दिल्ली यूनिवर्सिटी (D.U.) से M.Phil. की उपाधि प्राप्त की।
कॉलिज के दिनों में डिबेट, काव्यपाठ, निबंध प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के शौक़ीन निशान्त ने सिविल सेवा में चयनित होने से पहले लोक सभा सचिवालय के राजभाषा प्रभाग में दो साल सेवा की। LBSNAA में IAS की दो वर्ष की ट्रेनिंग के उपरांत JNU से पब्लिक मैनेजमेंट में मास्टर्स डिग्री प्राप्त हुई।

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए बेस्टसेलर किताब मुझे बनना है UPSC टॉपर बेहद लोकप्रिय है। यह किताब इंग्लिश में All About UPSC Civil Services Exam के नाम से लोकप्रिय है। UPSC में निबंध के पेपर पर गंगा सिंह IAS के साथ मिलकर उन्होंने अक्षर (राजकमल प्रकाशन) से सिविल सेवा परीक्षा के लिए निबंध नामक पुस्तक सम्पादित की है।

उनकी शोधपरक किताब राजभाषा के रूप में हिंदी नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत सरकार से और बाल कविता संकलन शादी बंदर मामा की प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित हैं। उनकी मोटिवेशनल किताब रुक जाना नहीं युवाओं में बेहद लोकप्रिय हुई है और लगातार Amazon पर बेस्टसेलर रही है। यूट्यूब व सोशल मीडिया पर उनके लेक्चर/वीडियो काफ़ी लोकप्रिय हैं।

कविताएँ व ब्लॉग लिखने और युवाओं से संवाद स्थापित करने में रुचि रखने वाले निशान्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2015 बैच के अधिकारी हैं।