भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नीली गली में / रुस्तम

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नीली गली में
नीले पेड़ों में से चाँद
हमारे साथ चल रहा है।

नीली ख़ुश हैं तुम्हारी आँखें।
नीले होंठों पर हँसी साँवली है।

एक द्वार खुल रहा है।
एक गीत घुल रहा है नीली हवा में।

नीली सुन रही है ताल।