Last modified on 19 दिसम्बर 2019, at 19:48

नेता विहीन देश हमारा है साथियो / अवधेश्वर प्रसाद सिंह

नेता विहीन देश बिचारा है साथियो।
फिर भी महान देश हमारा है साथियो।।

बेरोजगार इन युवाओं को देखिए।
परदेश में ही जिनका गुजारा है साथियो।।

चर्चा बहुत सुनी है जिनके बखान की।
जाना सफेद झूठ पिटारा है साथियो।।

होगी कभी न इनसे मुलाकात देखिए।
रहते जहाँ पर पांच सितारा है साथियो।।

खोदा पहाड़ तो इक चुहिया मिली मुझे।
केवल विकास ढोल का नारा है साथियो।।