भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पावस-प्रात / अज्ञेय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भोर बेला। सिंची छत से ओस की तिप्-तिप्! पहाड़ी काक
की विजन को पकड़ती-सी क्लान्त बेसुर डाक-
'हाक्! हाक्! हाक्!'
मत सँजो यह स्निग्ध सपनों का अलस सोना-
रहेगी बस एक मुट्ठी खाक!
'थाक्! थाक्! थाक्!'

शिलङ्, 12 जुलाई 1947