भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पीछे पलटो पाओ गुमाँ / निश्तर ख़ानक़ाही

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पीछे पलटो पाओ गुमाँ*
उलटी सम्त बहाव गुमाँ

बाज़ू-बाज़ू दरिया तैर,
अगले घाट की नाव गुमाँ

बीते दिनों की यादों! जाओ
तुम भी अब बन जाओ गुमाँ

ग़ैर यक़ीनी हर इक शय
देखो सच बतलाओ गुमाँ

अंत ज़ियाँ* ऐ उम्र तेरा
ऊँचे-नीचे भाव गुमाँ

1- गुमाँ --भ्रम

2- ज़ियाँ--घाटा