भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पेड़े / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मीठे मीठे पेड़े हैं
पेड़े हैं भाई पेड़े हैं।
अम्मा लेकर आती जब
खाते हम सब पेड़े हैं।
मथुरा जी के पेड़े हैं
पेड़े हैं भाई पेड़े हैं।
गोले-गोले चपटे-चपटे
लगते अच्छे पेड़े हैं।
मीठे मीठे पेड़े हैं
पेड़े हैं भाई पेड़े हैं