भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्यार और कविता / विनोद शर्मा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जैसे
देह के माध्यम से
व्यक्त होकर भी
देह से परे होता है प्यार

ठीक वैसे ही
शब्दों के माध्यम से
व्यक्त होकर भी
शब्दों से परे होती है कविता

शायद इसीलिए
शरीर मरता है
प्यार नहीं

ठीक वैसे ही
जैसे मरती है भाषा
कविता नहीं।