भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्यार / चंद ताज़ा गुलाब तेरे नाम / शेरजंग गर्ग

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तिमिर निगल जाता है,
शुभ्र दमक लाता है,
जीवन में दूधिया जुन्हाई-सा प्यार!

सपनों की सीमा में
साधों का कर थामे
मंज़िल तक लाता तरुणाई-सा प्यार!

दर्द के समर्पण को
मौत के निमंत्रण को
टाल-टाल जाता हरजाई-सा प्यार!

विश्व रूठ जाये तो
आस टूट जाये तो
पर्वत से टकराता राई-सा प्यार!