भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रज्ञा रावत / परिचय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जन्म: 02 दिसम्बर 1961, झाँसी (उ.प्र.)

शिक्षा: शासकीय सरोजिनी नायडू कन्या महाविद्यालय (बरकतुल्लाह विश्विद्यालय) भोपाल, से अंग्रेज़ी में एम.ए., पी.एच.डी

अध्यापन: मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग, शासकीय बेनजीर महाविद्यालय में अंग्रेज़ी की प्रवक्ता

कविता संग्रह: जो नदी होती (2012)

संपादन: यह महज़ कोरा कागज़ नहीं (कविता संग्रह: भगवत रावत) बोधि प्रकाशन, 2016

बचपन से भोपाल में ही शिक्षा-दीक्षा और जीवन-यापन। पिता का मैसूर (कर्नाटक) रीजनल कॉलेज स्थानांतरण होने के कारण 1972 से 75 तक मैसूर में अध्ययन। अभी तक विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं में कविताएँ व आलेख प्रकाशित।

सम्मान:

  • साहित्य सुरभि अलंकरण (2010)
  • वागीश्वरी सम्मान (2012) मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मलेन, जो नदी होती संग्रह के लिए