भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रधानमन्त्री का गीत / पवन करण

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

प्रधानमन्त्री प्रधानमन्त्री
हम कैसे जीएँ प्रधानमन्त्री

रोटी हमपे खाबे नहीं है
पानी पीवे नहावे नहीं है
सड़के चलवे जावे नहीं है

प्रधानमन्त्री प्रधानमन्त्री
हम कैसे बोलें प्रधानमन्त्री

बच्चा हमरे पढ़बो चाहें
विन्हें मास्टर नहीं पढ़ायें
हमसे पूछें पइसा कांय

प्रधानमन्त्री प्रधानमन्त्री
हम कैसे रहबें प्रधानमन्त्री

डाक्टर बोलें जाँच कराओ
लाकें दबार्इ हमें दिखाओ
हमरे झाँ भर्ती है जाओ

प्रधानमन्त्री प्रधानमन्त्री
हम कैसे कहबें प्रधानमन्त्री

अफसर हमरी सुनतर्इ नर्इंयें
हमें दरोगा धुनतर्इ रहिये
कोउए हमरी चिन्तर्इ नर्इयें

प्रधानमन्त्री प्रधानमन्त्री
कब तक सहबें प्रधानमन्त्री