भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
फूलों की टोपी / रमेश तैलंग
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
फूलों का कुर्ता
फूलों की टोपी।
फूलों की टोपी में
देखा एक मोती।
मोती वह ओस का
धूप खिली, खो गया।
फूलों की टोपी का
मन उदास हो गया।