Last modified on 13 अगस्त 2020, at 18:40

फ्रांस से आया यहां पर तराइले / रमेश तन्हा

साँचा:KKCatTraile

 
फ्रांस से आया यहां पर तराइले
अब तो भारत में भी है इसका चलन

इसके डांडे भी कहां तक आ मिले
फ्रांस से आया यहां पर तराइले
क्यों न भारत में ये खुल खेले, खिले

इसकी है अपनी अदा अपनी फबन

फ्रांस से आया यहां पर तराइले
अब तो भारत में भी है इसका चलन।