भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बचा रहे ईश्वर / नरेश गुर्जर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वो बनवाएंगे मंदिर-मस्जिद
जो चाहते हैं
बना रहे ईश्वर

और जो चाहते हैं
बचा रहे ईश्वर
वो बचाएंगे

गौरेया का घर
तितली के पंख
और स्त्रियों की हंसी