भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बच्चे / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हम हैं नन्हें-मुन्ने बच्चे,
सीधे-सादे, भोले, सच्चे।
भेद-भाव का नाम नहीं हैं,
झगड़ा करना काम नहीं है।

बोलेगे जयहिंद ज़ोर से,
गुंजेगा आकाश शोर से।
कदम मिलाकर साथ चलेंगे,
हम सबसे आगे निकलेंगे।