भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बच्चे / रुस्तम

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
बच्चे हँसते थे।
बच्चे खेलते थे।
बच्चे
हवा में
उड़ते थे।
बच्चे
उतरते थे
एक गहन, रोशन तल में।
बच्चे
तैरते थे।
बच्चे उड़ते थे।