Last modified on 10 जुलाई 2010, at 20:18

बनी यह सोभा आजु भली / भारतेंदु हरिश्चंद्र

बनी यह सोभा आजु भली।
नथ में पोही प्रान-पिआरे निज कर कुसुम कली॥
झीने बसन बिथुर रहीं अलकैं श्री बृषभानु-लली।
यह छबि लखि तन-मन-धन बार्यौ तहँ ’हरिचंद’ अली॥