भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बर्लिन की दीवार / 40 / हरबिन्दर सिंह गिल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अंत में हम
यह जान लें
पत्थर
निर्जीव नहीं हैं।

चाहे वो
गलियों के हों
या हों
महलों के
या पाये जाते हों
पहाड़ों पर
या खोदकर
निकाले जाते हों
खदानों से,
क्योंकि
ये पत्थर
जिंदगी का
उतना ही आवश्यक
मूल तत्व है
वैसे ही जितना है
कोई भी खनिज।
चाहे वो
कोयला हो
या हो पन्ना,
पत्थरों के
गर्भ से ही
फूटकर
निकलता है।