भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बाढ़ १९७५ / रमेश रंजक

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बादल बरस रहे बचकाने
आँख मूँद कर दिए जा रहे
           पर्वत को सिरहाने
बादल बरस रहे बचकाने

यह लम्पट आवारा पानी
करता-फिरता है मनमानी
बीन-बीन कर गाँव गिराए
              छोड़े राजघराने

सारे नियम किए मटमैले
बिल से निकले साँप विषैले
ऊपर मौन पखेरू, नीचे
              ठंडे हैं अगिहाने<ref>देशज शब्द है, जिसका मतलब है चूल्हा या अग्निस्थान</ref>

बादल बरस रहे बचकाने

शब्दार्थ
<references/>