भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बादल आए झूम के / आरसी प्रसाद सिंह

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बादल आए झूम के।
आसमान में घूम के।
बिजली चमकी चम्म-चम।
पानी बरसा झम्म-झम।।
हवा चली है जोर से।
नाचे जन-मन मोर-से।
फिसला पाँव अरर-धम।
चारों खाने चित्त हम।।
मेघ गरजते घर्र-घों।
मेढक गाते टर्र-टों।
माँझी है उस पार रे।
नाव पड़ी मँझधार रे।।
शाला में अवकाश है।
सुंदर सावन मास है।
हाट-बाट सब बंद है।
अच्छा जी आनंद है।।
पंछी भीगे पंख ले।
ढूँढ़ रहे हैं घोंसले।
नद-नाले नाद पुकारते।।
हिरन चले मैदान से।
गीदड़ निकले माँद से।
गया सिपाही फौज में।
मछली रानी मौज में।।