भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बानी में सबद की चोट उठै / संजय चतुर्वेद

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कविता घुमड़ै भवसिंधु मथै जल में जलजान रहै न रहै
सम्मान रहै मनमन्दिर में सर पै भगवान रहै न रहै
इन्सान रहै तहज़ीब रहै शातिर ईमान रहै न रहै
हाथन में कोऊ काम रहै पोथी में ज्ञान रहै न रहै
बकवास रहै आभास रहै तिकड़म अभियान रहै न रहै
उतपात रहै प्रतिबाद रहै गुनगान दुकान रहै न रहै
सुर के आगे मैदान रहै पुर में श्रीमान रहै न रहै
बानी में सबद की चोट उठै काया में पिरान रहै न रहै ।