Last modified on 12 दिसम्बर 2009, at 07:30

बेशक बचा हुआ कोई भी उसका पर न था / द्विजेन्द्र 'द्विज'


बेशक बचा हुआ कोई भी उसका पर न था
हिम्मत थी हौसला था परिन्दे को डर न था

धड़ से कटा के घूमते हैं आज हम जिसे
झुकता कभी ये झूठ के पैरों पे सर न था

कदमों की धूल चाट के छूना था आसमान
थे हम भी बा-हुनर<ref>हुनरमंद</ref> मगर ऐसा हुनर न था

भूला सहर<ref>प्रात:
सुबह
</ref> का शाम को लौटा तो था मगर
जाता कहाँ वो घर में कभी मुन्तज़र<ref>प्रतीक्षित, जिसकी प्रतीक्षा की जा रही हो
</ref> न था

सूरज का एहतराम किया उसने उम्र भर
जिसका कहीं भी धूप की बस्ती में घर न था

उसने हमें मिटाने को माँगी ज़रूर थी
यह और बात है कि दुआ में असर न था

मंज़िल हमारी ख़त्म हुई उस मुक़ाम पर
सहरा<ref>रेगिस्तान</ref> की रेत थी जहाँ कोई शजर<ref>पेड़</ref> न था

शब्दार्थ
<references/>