भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भारत जैसा देश कहाँ है? / मधुसूदन साहा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भारत जैसा देश कहाँ है?
ऐसा सादा वेश कहाँ है?

धोती-कुरता में हम रहते
आँधी-अंधड़ सब कुछ सहते
फिर भी हमको क्लेश कहाँ है?
भारत जैसा देश कहाँ हैं?

गीता, गौतम, गांधी सारे
सदियों से आदर्श हमारे
साधु, संत, दरवेश यहाँ है।
भारत जैसा देश कहाँ है?

धर्म ग्रंथ है राह दिखाते
जीवन में सत्कर्म सिखाते
ऋषियों का संदेश यहाँ है।
भारत जैसा देश कहाँ है?

जब तक चाँद सीतार्रे चमके
तब तक देश हमारा दमके
सद्गुण अब भी शेष यहाँ है।
भारत जैसा देश कहाँ है?