Last modified on 5 फ़रवरी 2010, at 17:31

भूख-वहशी , भ्रम -इबादत वजह क्या है?/ रवीन्द्र प्रभात

भूख-वहशी , भ्रम -इबादत वजह क्या है
हो गयी नंगी सियासत , वजह क्या है ?


मछलियों को श्वेत बगुलों की तरफ से -
मिल रही क्या खूब दावत , वजह क्या है ?


राजपथ पर लड़ रहे हैं भेडिये सब -
आम -जन की जान आफत , वजह क्या है ?


वीर योद्धाओं के पावन मुल्क में अब -
खो गयी मर्दों की ताक़त , वजह क्या है ?


आजकल बेटों को अपने बाप की भी -
कड़वी लगती है नसीहत , वजह क्या है ?


यूँ ग़ैर की करते तरफदारी ' प्रभात'-
क्यों नहीं अपनों की चाहत , वजह क्या है ?