भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
भूख लगी / उषा यादव
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
भूख लगी माँ रोटी दे।
प्यास लगी माँ पानी दे।
बस्ता ले स्कूल चली,
ला, थोड़ी गुदधानी दे,
जो नानी से है सीखी,
मुझको सीख सयानी दे।
दिन में खेल-खिलौने दे,
औ दिन ढले कहानी दे।