भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भूचालनामा / नज़ीर अकबराबादी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भूचाल का जो हक़ ने यह नक़्शा दिखा दिया।
कु़दरत का अपनी ज़ोर जहां की दिखा दिया॥
रोशन दिलों के नूर नज़र को बढ़ा दिया।
ग़फ़लत ज़दों को मार के ठोकर जगा दिया॥
दरियाओ,<ref>नदी</ref>, कोह<ref>पहाड़</ref>, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥1॥

जिन मुन्किरों<ref>नास्तिक</ref> को नूह के तूफां<ref>एक पैगम्बर जिनके समय में पानी का भयानक तूफान आया था, जिसमें सारा संसार नष्ट हो गया था, कुछ आदमी बचे थे जिनकी संतान इस समय है।</ref> का सुबह था।
और दोजख़ो बहिश्त समझे है तोतिया॥
क़ायल न कब्र के थे न ख़तरा था हश्र का।
इस जलज़ले ने सबके दिये वसवसे<ref>शक, सन्देह</ref> मिटा॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥2॥

सन् बारह सौ अठारह में यह वारदात थी।
अव्वल जमादी बारहवीं तारीख सात थी॥
दिन बुध का जुमेरात की वह आधी रात थी<ref>बारह जमादीउल अव्वल सन् 1218 हिजरी, तदनुसार 25 अगस्त सन् 1803 ई.</ref>।
भूचाल क्या था कु़दरते हक़ की यह बात थी॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥3॥

थी आधी रात जो हुआ भूचाल का गुज़र।
पत्ता सा थर थरा गया पत्ताल का जिगर॥
सातों तबक़ के दिल गए सकान<ref>निवासी</ref> सर बसर।
दर बोले अल हफ़ीज<ref>हिफ़ाजत कर</ref> तो दीवारें अल हज़र<ref>क़ायम रख</ref>॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥4॥

अजज़ाए<ref>टुकड़े</ref> अर्ज़<ref>ज़मीन</ref> क़ाफले ताक़ाफ़<ref>ज़मीन के टुकड़े सारी दुनियां में फैल गए</ref> हिल पड़े।
अजगर अटल अचल के कलेजे उबल पड़े॥
इंसा घरों में दश्त<ref>जंगल</ref> में वहशी<ref>जंगली</ref> निकल पड़े।
तायर<ref>पक्षी</ref> भी आशयानों<ref>घोंसलों में</ref> में अपने उछल पड़े॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥5॥

गढ़, कोट, किला, रूए ज़मीं पर दहल गए।
कांपने लगीं बुर्ज, कंगूरे भी हिल गए॥
संगीं मकां महल जो बने थे उसल गए।
ईंटों के ज़ोहरे<ref>कलेजे</ref> फट पड़े पत्थर पिघल गए॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥6॥

बाहम किवाड़ गिर पड़े जं़जीर हिल गईं।
कड़ियां कड़क कड़क के छतों से निकल गईं॥
छज्जे सुतून<ref>खम्भा</ref> कांपे, मुंडेरे दहल गईं।
दीवारें झूम झूम के पंखें सी झल गईं॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥7॥

घर-घर में शोर हो गया, और गुल गली गली।
रूए ज़मीं पे पड़ गई एकदम में खलबली॥
कोई अल्लाह-अल्लाह कह उठा, कोई राम-राम जी।
कोई हुसैन कह उठा, कोई अली-अली॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥8॥

लरजे़ में आके डालियां नख़्लों<ref>पेड़</ref> की हिल गईं।
दहशत से चल बिचल हो, जड़ें भी कुचल गईं॥
थर्रा के माहो<ref>चांद</ref> माही<ref>मछली</ref> की चूलें उसल गईं।
जल, थल के होश उड़ गए, रेखें निकल गईं॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥9॥

जो अर्ज़<ref>ज़मीन</ref> सब जहां में बोझों के तई सहे।
जब वह थर थराईं तो फिर हम कहां रहे॥
जिन्नात, देव, शेर, शुतर, फ़ील, अज़दहे।
इक हूं में सबके तनके ग़रज खिल गए चहे॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥10॥

कु़दरत की तेग़ की है यक कुछ आबे दरदरी।
खिंचते ही सबके पड़ गई सीनों में थर थरी॥
दाराई<ref>बादशाहत, बुद्धि</ref> काम आई न कुछ यहां सिकन्दरी<ref>बादशाहत, वीरता दारा ईरान का बादशाह जिसे यूनान के बादशाह सिकन्दर ने जीता था</ref>।
इक दम में थरथरा गई सब खु़श्की और तरी॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥11॥

भूचाल की धमक का वह सुनते ही कड़कड़ा।
जी धक से तन में हो गया और दम निकल चला॥
औरों के दिल की क्या कहूं! जाने वही खु़दा।
पर मैं तो जाना सूरे इस्राफ़ील<ref>क़यामत के दिन फरिश्ते इस्राफील द्वारा बजाई जाने वाली तुरही</ref> फुक गया॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥12॥

आंखों से मेरे उस घड़ी आंसू अ़जब चले।
गुज़रा यह जी में हाय! हुआ क्या! ग़जब चले॥
तहतुस्सरा<ref>ज़मीन का सबसे नीचे का हिस्सा, पाताल</ref> की सैर को हम सबके सब चले।
दिल में यही यक़ीन हुआ यानी अब चले॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥13॥

हैबत के मारे पहले तो दिल हो गया दो नीम।
जब थम गया तो हो गया वह वहीं मुस्तक़ीम<ref>सीधा, स्थिर</ref>॥
यह कु़दरतों की देख के शाने उमीदों वीम<ref>सीधा, स्थिर</ref>।
सर को झुका के मैंने कहा वहीं या करीम॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥14॥

भूचाल में कहां था यह नक़्शा मजाल का।
सब हुक्म था यह हज़रते एज़दताल<ref>खु़दा</ref> का॥
इक पल में यों बढ़ा दिया शोला जलाल का।
इक दम में फिर घटा दिया नक़्शा ख़याल का॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥15॥

भूचाल का तो कहने की ख़ातिर ही नाम था।
यह ज़ोर शोर और भी कु़दरत का काम था॥
अहकाम<ref>आदेश</ref> जुल मिनन<ref>बहुत अधिक नेंमते देने वाला, ईश्वर</ref> का जहां अहतिमाम<ref>प्रबन्ध</ref> था।
यह ज़लज़ला वहां का एक अदना गुलाम था॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥16॥

थीं जितनी-जितनी अस्ल ज़मीं की रसाइयां।
इक ज़लज़ले ने सबको पकड़ के हिलाइयां॥
भूचाल ने यह जैसी हवाऐं दिखाइयां।
ऐसी हज़ारों उसकी हैं कु़दरत नुमाइयां॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥17॥

दस्ते<ref>मृत्यु के हाथ</ref> क़ज़ा की उंगली की छोटी यह पोर है।
हिलने से जिसके कांपा हर इक मार मोर<ref>सांप और मोर</ref> है॥
भूचाल का तो यारो यह अदना सा शोर है।
सौ दर्जे उससे उसकी तोा कु़दरत में ज़ोर है॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥18॥

जैसा कि उसके हुक़्म से आया था ज़लज़ला।
कांपी तमाम रूए ज़मीं जिस से थर थरा॥
ऐसा ही गर वह हुक़्म से अपने न रोकता।
फिर कुछ न था जहां में फ़क़त पानी-पानी था॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥19॥

भूचाल के तो हमको खयालातो ख़ाम थे।
यह छोड़ने, यह रोकने कु़दरत के काम थे॥
था डौल तो वही कि न ख़ासो आम थे।
रहम आ गया बग़रना वहीं सब तमाम थे॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥20॥

सिजदा करो खुदा के तई यारो दम बदम।
आखि़र करीम था, तो किया उसने फिर करम॥
बाक़ी तो कुछ रहा न था फिर थम गए कदम।
वर्ना अभी घड़ी में फिर न तुम थे न हम॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥21॥

भूचाल क्या वह चाहे तो इक पल के मारते।
कर डाले आसमानो ज़मीं को उपर तले॥
उड़ने लगे पहाड़ रुई की तरह पड़े।
क़ादिर<ref>शक्तिशाली</ref> क़दीर<ref>सर्वशक्तिमान, असम्भव को सम्भव बनाने वाला</ref> दम में जो चाहे सो कुछ करे॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥22॥

कहते हैं यों हकीम कि फिरती है सब हवा।
आता है उससे रूए ज़मीं पर यह ज़लज़ला॥
ख़ालिक का भेद ही यह किसी पर नहीं खुला।
हम तो उसी के हुक़्म का जाने हैं दबदबा॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥23॥

महकूम<ref>आदेश का पालन करने वाले</ref> सब हैं उसके ही हाकिम वही इलाह॥
ताबे<ref>ताबेदार, आज्ञाकारी</ref> हैं जिसके रम्ज़<ref>रहस्य</ref> के माही से ताब माह<ref>मछली से चांद तक, नीचे से ऊपर तक</ref>॥
जब उसका हुक़्म आवे तो हो कौन सद्दे राह<ref>रुकावट</ref>।
क्या हुक़्म है अज़ीज़ो ज़रा देखो वाह! वाह!॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥24॥

हाकिम वही, हकीम<ref>विद्वान, बुद्धिमान</ref> वही, हक़ वही, कबीर।
ख़ालिक़ वही, खु़दा वही, दाता वही ख़बीर<ref>खबर रखने वाला</ref>॥
मालिक वही, मलिक<ref>बादशाह</ref> वही, क़ादिर वही, क़दीर।
कु़दरत का उसकी एक करिश्मा था ऐ ”नज़ीर“॥
दरियाओ, कोह, शहरो, जंगल सब हिला दिया।
एक आन में हिला दिया और फिर थँबा दिया॥25॥

शब्दार्थ
<references/>