भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भूपिन्दर बराड़ / परिचय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भूपिन्दर बराड़

जन्म: 21 अगस्त 1952

जन्म स्थान: फरीदकोट,पंजाब, भारत

पंजाब विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर पीएचडी तक शिक्षा। पिछले पैंतीस सालों से अध्यापन। पंजाब विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, डीन यूनिवर्सिटी और डीन रिसर्च रहे। आधा दर्जन शोध पुस्तकें और ढ़ेर सारे शोध पत्र प्रकाशित। इंडियन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ़ इंडिया, ट्रिब्यून और दैनिक भास्कर में तात्कालिक विषयों पर टिप्पणियाँ। चित्रकला और फोटोग्राफी में गहरी दिलचस्पी। समय समय पर पहल, साक्षात्कार, पूर्वग्रह, पल प्रतिपल जैसी पत्रिकाओं में कविताएँ प्रकाशित और काव्य संग्रहों में संकलित। पंजाबी में नागमणि, प्रीतलड़ी, आलोचना आदि पत्रिकाओं में कविताएँ और कहानियां। इसके इलावा अंग्रेजी में भी कविताएँ प्रकाशित।

प्रकाशित पुस्तकें

  1. सूखी हवा की आवाज़ (आधार प्रकाशन, पंचकूला हरियाणा, 2013)
  2. फे़सिंग ग्लोबली- पॉलिटिक्स आफ़ रेसिस्टेंस, रिलोकेशन एंड रिइंवेंशन (ऑक्सफ़ोर्ड, 2012)
  3. ग्लोबलाइजेशन एंड पॉलिटिक्स ऑफ़ आईडेंटिटी इन इंडिया (पीयरसन लॉन्गमैन 2008)
  4. एक्सपेनिंग कम्युनिस्ट क्राइसेस (अजंता 1994)
  5. सोवियत कोलैप्स, इंप्लीकेसन्स फ़ॉर इंडिया (अजंता 1993)
  6. अदर आइडियाज़ ऑफ़ फ्री़डम (प्रकाशनाधीन)

सम्पर्क

पता: 733, सेक्टर 11 बी, चंडीगढ़ 160011

ईमेल: bb21852@gmail.com