भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भूल जग के विषयन कों / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(होरी काफी-ताल दीपचन्दी)

भूल जग के विषयन कों, जप मन हरि को नाम॥
दीनबंधु हरि करुना-सागर, पतितन के विश्राम।
आपद-‌अंधकार महँ श्रीहरि पूरन-चंद्र ललाम॥
पाप-ताप सब मिटैं नाम तें, नास होहिं सब काम।
जम के दूत भयातुर भागैं, सुनत नाम सुख-धाम॥
भाग्यवान जे जपत निरंतर नाम सदा निष्काम।
निरख सुखी सत्वर हों मूरति हरि की जग-‌अभिराम॥
भाग्यहीन जिन्ह के मन-मुख महँ बसत न हरिको नाम।
नरक-रूप जग जीवन तिन्ह को भूमि-भार अघ-धाम॥