भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भूस्खलन / जितेन्द्र सोनी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


भूस्खलन में
धसक जाते हैं
तिनका-तिनका बने आशियाने
चौलाई के खेत
बिटिया की शादी के सपने
आने-जाने का रास्ता/ सड़क
पहाड़ों का सौन्दर्य
थम जाता है सब कुछ
गतिवान होते हैं केवल
या तो लुढ़कते पत्थर/ मिटटी
घाव से रिसते लहू की तरह
और या उजड़े परिवारों की
आँखों के आंसू
सच में
भूस्खलन हो सकता है
खबर केवल मैदानों में
पर पहाड़ी जिन्दगी में
यह है एक नासूर !