भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मंगलवार से शनिवार तक / ओसिप मंदेलश्ताम

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: ओसिप मंदेलश्ताम  » संग्रह: तेरे क़दमों का संगीत
»  मंगलवार से शनिवार तक

मंगलवार से शनिवार तक

रेगिस्तान था सिर्फ़


कितनी लम्बी

उड़ान थी वह

सात हज़ार मील की

केवल एक उड़ान


अबाबीलों ने

जल के रास्ते

उड़ान भरी मिस्र के लिए


चार दिन तक

लटकी रहीं वे

आकाश में


पर समेट नहीं पाईं

अपने पंखों में जल


(रचनाकाल : 1915)