भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
महानायक / कुमार मुकुल
Kavita Kosh से
करिश्मैटिक है उसका व्यक्तित्व
एक साथ एक ही समय वह
अपने महान पिता की अर्थी को
कंधा देते
और अपने बेटे के साथ
वैगन-आर के प्रचार में
ठुमका देते दिखाई देता है
उसके पुतले बनते हैं
देवताओं की तरह
पूजा होती है
और नाकारा देवताओं की
लंबी लिस्ट में
शामिल कर लिया जाता है
उसे भी एक दिन।

