भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

महाराज सिंह परिहार / परिचय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

परिचय-डा. महाराज सिंह परिहार

जन्म - सूर और नजीर की माटी ताजनगरी आगरा में 29 जुलाई 1958

शिक्षा - आगरा विश्वविद्यालय से एम०ए० (हिंदी/अर्थशास्त्र)

डाक्टरेट - कन्हैंयालाल माणिक लाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ आगरा विश्वविद्यालय से हिंदी जगत की प्रख्यात बाल साहित्यकार डा० उषा यादव के निर्देशन में हिंदी पत्रकारिता के विकास में आगरा जनपद का योगदान विषय पर पी-एच०डी०

प्रकाशन - नया इन्द्रधनुष, अमर उजाला, दैनिक जागरण, सरिता, सरित सलित, ई पत्रिका सृजन गाथा, रचनाकार व कविता सहित देश के कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में रचनाएँ सहित समसामयिक लेख प्रकाशित

प्रसारण - आकाशवाणी दिल्ली, आगरा, मथुरा आदि से कविता व अन्य साहित्यिक रचनाओं सहित समाचार साप्ताहिक समीक्षा ’गत सप्ताह’ का प्रसारण

लेखन - कहानी, कविता, नुक्कड़ नाटक, रिपोर्ताज, संस्मरण, समसामयिक आलेख आदि

सम्प्रतिः डीएलए में वरिष्ठ पत्रकार

संपर्क - 48 विनय नगर, शाहगंज आगरा-282010 दूरभाष-0562-2276358 मो. 09411404440
       pariharms57@gmail.com