भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

महा मोहकंदनि में जगत जकंदनि में / सेनापति

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

महा मोहकंदनि में जगत जकंदनि में,
             दिन दुखदुंदनि में जात है बिहाय कै।
सुख को न लेस है, कलेस सब भाँतिन को;
             सेनापति याहीं ते कहत अकुलाय कै.
आवै मन ऐसी घरबार परिवार तजौं,
             डारौं लोकलाज के समाज विसराय कै।
हरिजन पुंजनि में वृंदावन कुंजनि में ,
             रहौ बैठि कहूँ तरवरतर जाई कै.