भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

माँगे चार मिलें ना भाई / ईसुरी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

माँगे चार मिलें ना भाई।
बिन पूरब पुन्याई।
बिन पुरब को पुन्य मिलै ना,
बिरथाजात बड़ाई
बिन पूरब के पुन्य मिलै ना
जे सरीर सुखदाई।
बिन पूरब के पुन्य मिलै ना
सुन्दर नार सुहाई
बिन पूरब के पुन्य ईसुरी
कौनें सम्पत पाई?