भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मात सारदे / शीतल साहू

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तव चरणों में नित शीश नवाऊँ
सुनलो मोरी अरदास
कृपा दृष्टि इस दास पर किजो,
सुन लेहु मोरी मात।

जग असार ये मैं जानु
क्षण भंगुर जीवन मैं मानु
काहे इतनी फेर भयो हैं
काहे इतनो देर करो हैं।

अंगुली तनिक पकड़ लिजौ मोरी
गोद में तनिक उठा लिजौ मोही
भव बंधन की माया काटौ
हे मात शारदे मोहे अब तारौ।