भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मायरा / 6 / राजस्थानी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

करूं विनती सुनो भैया, समय पर भात ले आना।
बहन प्यारी के आंगन में, खुशी के बैंड बजवाना।
सास के साड़ी और ब्लाउज, ससुर के धोती कुर्ता लाना।
अगर इतना ना हो भैया, तो केवल चून्दड़ ले आना।
अगर इतना ना हो भैया, तो केवल आप आ जाना।
बहन प्यारी के आंगन में, खुशी के बैंड बजवाना।
करूं विनती सुनो भैया, समय पर भात ले आना।
जेठानी के साड़ी और ब्लाउज, जेठ के सूट ले आना।
अगर इतना न हो भैया, तो केवल भाभी को ले आना।
बहन प्यारी के आंगन में, खुशी का बैंड बजवाना।
करूं विनती सुनो भैया, समय पर भात ले आना।
देवरानी के साड़ी और बेस, देवर के सूट ले आना,
अगर इतना न हो भैया, तो केवल चून्दड़ ले आना।
ननद मेरी के लहंगा चुन्नी, ननदोई के सूट ले आना।
अगर इतना न हो भैया, तो केवल चून्दड़ ले आना।
बहन प्यारी के आंगन में, खुशी के बैंड बजवाना।
बहन प्यारी के चून्दड़ ले आना,
अपने जीजा के सूट ले आना,
अगर इतना न हो भैया तो, केवल आप आ जाना।
भानजे के सूट और जूते, भानजी के सूट ले आना।
अगर इतना न हो भैया तो, केवल आप आ जाना।
बहन प्यारी के आंगन में, खुशी के बैंड बजवान।