भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मिठाई का गीत / शेरजंग गर्ग

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बनी जलेबी, बड़ी फरेबी
टेढ़ी-मेढ़ी तिरछी गोल,
             नरम, गरम, रसभरी करारी
             मुँह में देती मिसरी घोल।

बर्फ़ी है, जो बर्फ़ नहीं है
सर्दी में भी खा लें आप,
                रसगुल्लों की ख़ूब सुनाई
                यह आए तो सब कुछ फ्लॉप।