भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मिला प्रेम पावन / रश्मि विभा त्रिपाठी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

-0-


अश्रांत श्रम
प्रेमिल हथेली का
प्रार्थनाओं से
करे नव-निर्माण
मेरे जिलाए प्राण।
2
बड़भागिनी
पाए प्रिय- दर्शन
मणिकांचन
मिला प्रेम पावन
मन्दाकिनी- सा मन।
3
मधुर वाणी
मुझे दे नव आस
बोलें प्रिय जो
अहा! बिखरे हास
अतुलित प्रभास।
4
आँख खुलते
करूँ मैं अगुआई
पलक- द्वार
प्रिय की याद आई
पा दर्शन हर्षाई।
5
प्रिय शशि- से
आकर बरसाई
अपरिमित
आशीष की जुन्हाई
अमा झाँकी, लजाई।
6
सर्वसुख की
तुमने दे दी बलि
अपरिमित
प्राणों में इत्र घोले
प्रणय- पुष्पांजलि।
7
प्रिय तुम्हारी
मंगलकामनाएँ!!
पुनर्जीवन
मेरे प्राण पा जाएँ
मोल कैसे चुकाएँ।