भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मुर्गा बोला / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुर्गा बोला- “कुकड़ूँ कूँ”,
लेकिन इतनी जल्दी क्यूँ ?
रात देर से सोया था,
मैं सपनों में खोया था,
धूप ठीक से नहीं चढ़ी,
क्या है जल्दी इसे पड़ी।

मुर्गा बोला- “कुकड़ूँ कूँ।”
कुकुड़ कुकुड़ कर बोला यूँ-

“ऐसी क्या नाराजी है,
हवा सुबह की ताजी है।
सुस्ती तज बाहर निकलो,
चलो, टहलने कही चलो।”

जल्दी सोना, जल्दी उठना :
नियम बहुत ही अच्छा है।
जो भी इस का पालन करता
वह ही अच्छा बच्चा है।