भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मृत्यु / रसूल हम्ज़ातव / सुरेश सलिल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मरने - मरने के क़रीब हैं जो
                 करते हैं महसूस
कि कुल पाँच मिनट की मोहलत है उनको,
भर उठते हैं दुष्टात्मा : भय से
लम्बी मंज़िल तय करनी हो उनको ज़ैसे !

ऐसे मूढ़ों की अड़ पर
                 जो यूँ ही हाँके जाते,
धैर्यवान गिरिवर भी,
                 मन से भारी हो हो जाते

झर - झर झरने लगतीं आँखें उनकी
                 दूर दिशा में
मानो मृत्यु उन्हीं को लेने आई
                 घोर निशा में !

अँग्रेज़ी से अनुवाद : सुरेश सलिल